H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

G-20 देशों ने अनाज निर्यात समझौते को लागू करने का आह्वान किया

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 September 2023 11:02 AM


G-20 घोषणापत्र में कहा गया है कि, विकासशील और अल्प विकसित देशों, विशेषकर अफ्रीका में मांग को पूरा करने के लिए यह आवश्यक है।

banner
G-20 नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले उस समझौते को पूर्ण एवं समयबद्ध कार्यान्वयन का आह्वान किया। जो यूक्रेन को अपने अनाज का निर्यात काला सागर से होकर विश्व बाजारों में करने की सुविधा देता है। वहीं इस समझौते में आगे कहा गया है कि, G-20 घोषणापत्र में, समूह के नेताओं ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और ‘सैन्य विनाश रोकने’ या प्रासंगिक बुनियादी ढांचे पर अन्य हमलों को रोके जाने का आह्वान किया।

रूस ने यूक्रेन से अनाज का परिवहन रोक दिया

आपको बता दें कि, यूक्रेन संघर्ष के बाद, रूस ने काला सागर बंदरगाहों के माध्यम से यूक्रेन से अनाज का परिवहन रोक दिया। इसके बाद पिछले साल जुलाई में, तुर्किये और संयुक्त राष्ट्र की पहल के बाद रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौता हुआ था। इसी समझौते के माध्यम से मालवाहक जहाजों को काला सागर में एक गलियारे से गुजरने की अनुमति दी थी। वहीं कुछ माह के बाद, रूस ने समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की, जिससे वैश्विक खाद्य कीमतों में वृद्धि हुई।

अनाज समझौते को पूर्ण करने का आह्वान किया गया

इस दौरान G-20 नेताओं ने रूस और यूक्रेन से अनाज, खाद्य पदार्थ और उर्वरक की तुरंत और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनाज समझौते को पूर्ण एवं समयबद्ध कार्यान्वयन का आह्वान किया। इसके साथ ही इस दौरान G-20 घोषणापत्र में कहा गया है कि, विकासशील और अल्प विकसित देशों, विशेषकर अफ्रीका में मांग को पूरा करने के लिए यह आवश्यक है।