मणिपुर में आज विधानसभा का 1दिन का सत्र
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 August 2023 09:33 AM
मणिपुर में आज विधानसभा का 1 दिन का महत्वपूर्ण सत्र है। बता दें कि, विधानसभा सत्र में राज्य के हालात पर चर्चा होनी है।

पिछले कुछ महीनों से हिसां की आग में जल रहा मणिपुर में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। इसी बीच आज यानी की मंगलवार को विधानसभा का 1 दिन का महत्वपूर्ण सत्र है। बता दें कि, विधानसभा सत्र में राज्य के हालात पर चर्चा होनी है। विधानसभा का ये सत्र 3 महीने बाद हो रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, प्रदेश में मई महीने से जारी हिंसा में 170 लोगों की जान जा चुकी है।
सत्र का कुकी-ज़ोमी विधायकों ने बहिष्कार किया
मिली जानकारी के अनुसार, मणिपुर के सभी 10 कुकी-ज़ोमी विधायकों ने विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया है। इनमें दो मंत्री भी शामिल हैं। बता दें कि, कुकी ज़ोमी संगठन ने सरकार से सत्र को आगे बढ़ाने की मांग की है, हालांकि, विधानसभा सत्र में सभी ग़ैर आदिवासी और नागा विधायकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच सूबे के मुखिया बिरेन सिंह ने कल यानी की सोमवार को प्रदेश के हालात पर चर्चा के लिए ईस्टर्न आर्मी कमांडर से मुलाक़ात की।
मणिपुर में अब हालात सामान्य हो रहे हैं
मणिपुर की बाजेपी सरकार ने कुकी और मैतई बहुलता वाले क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रशासन की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। आज के सत्र में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। आपको बता दें कि, इधर प्रदेश में हालात सामान्य हो रहे हैं। सरकारी और अर्धसरकारी बहुत सारे रुके हुए ज़रूरी काम फिर शुरू हुए हैं। अब लोगों को चिट्ठियां और पार्सल भी मिल रहे हैं।