H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

आदिवासी बहुल जिले धार के मोहनखेड़ा में आएंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, 5 अक्टूबर को होगी सभा

By: Ramakant Shukla | Created At: 12 September 2023 08:06 AM

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब आदिवासी बहुल जिले धार के मोहनखेड़ा में आएंगी। पांच अक्टूबर को वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। यह मालवांचल में कांग्रेस का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। धार जिले में कांग्रेस के वर्तमान में पांच विधायक हैं। वे जनसभा को संबोधित करने से पहले वे श्वेताम्बर जैन तीर्थ स्थल भी जा सकती हैं।

banner

प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं

प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि अब मालवांचल में उनका कार्यक्रम रखा गया है। इसके लिए झाबुआ या धार में से किसी एक स्थान का चयन करना था। दोनों ही आदिवासी बहुल जिले हैं और 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था। पार्टी आदिवासी बहुल क्षेत्र में फिर वही प्रदर्शन दोहराने की तैयारी में जुटी है। पिछले माह ही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई थी। झाबुआ में आदिवासी महासम्मेलन करने की तैयारी है, इसलिए धार में प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा कराने की निर्णय लिया गया है। यहां के बदनावर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव चुनाव जीते थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वे भी भाजपा में चले गए और वर्तमान में शिवराज सरकार में मंत्री हैं। यहां से भाजपा के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

Read More: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 12 सितंबर को इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश