H

राम मंदिर में उमड़ा जनसैलाब; 495 सालों बाद रामलला के साथ भव्य महल में खेली होली

By: Sanjay Purohit | Created At: 25 March 2024 11:56 AM


उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहली होली है।

bannerAds Img
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहली होली है। इसलिए ये होली बेहद खास है। राम मंदिर में होली को लेकर रामभक्त काफी उत्साहित है। पूरे अयोध्या में जश्न का माहौल है। भारी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे है और रामलला के दर्शन कर रहे है। साथ ही रामलला को अबीर गुलाल अर्पित कर मंदिर में फूलों की होली खेल रहे है।

आज होली के अवसर पर रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाए। वहीं, राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आए । इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा। राम मंदिर में यह होली 495 साल बाद खेली गई है।