H

चंद्रबाबू नायडू NDA विधायक दल के नेता चुने गए, कल सुबह 11:27 बजे शपथ

By: Ramakant Shukla | Created At: 11 June 2024 10:48 AM


आंध्रप्रदेश में नई सरकार बनाने के लिए मंगलवार को NDA की तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों ने विजयवाड़ा में मीटिंग की। इसमें TDP अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुना गया। एक्टर से नेता बने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को विधानसभा में फ्लोर लीडर चुना गया। इसके बाद नायडू और कल्याण राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल मंगलवार शाम तक नायडू को सरकार बनाने का निमंत्रण दे सकते हैं।

bannerAds Img
आंध्रप्रदेश में नई सरकार बनाने के लिए मंगलवार को NDA की तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों ने विजयवाड़ा में मीटिंग की। इसमें TDP अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुना गया। एक्टर से नेता बने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को विधानसभा में फ्लोर लीडर चुना गया। इसके बाद नायडू और कल्याण राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल मंगलवार शाम तक नायडू को सरकार बनाने का निमंत्रण दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, नायडू 12 जून को विजयवाड़ा में गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली IT पार्क में सुबह 11.27 बजे शपथ लेंगे। CM के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। चर्चा है कि नायडू के साथ पवन कल्याण डिप्टी CM पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा TDP महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश और जनसेना नेता एन मनोहर के भी शपथ लेने की संभावना है। नायडू के मंत्रिमंडल में TDP को 20, जनसेना को तीन और भाजपा को दो मंत्री पद मिल सकता है।

आंध्र में NDA ने 175 में से 164 सीटें जीतीं

आंध्र प्रदेश में 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए थे। विधानसभा में NDA ने 175 में से 164 सीटें जीतकर एकतरफा जीत हासिल की। इसमें नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं।