H

महाराष्ट्र और मप्र में आज हो सकती है ओलावृष्टि

By: Ramakant Shukla | Created At: 10 May 2024 05:19 AM

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश के साथ-साथ महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। IMD ने 10 मई के लिए राजस्थान में हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है। राजस्थान में 11 मई से लू का प्रकोप कम हो सकता है। गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 14 मई तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।

bannerAds Img

दिल्ली में हो सकती है बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, "एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर स्थित है, एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश पर है और एक ट्रफ निचले क्षोभमंडल स्तर में पूर्वी असम से उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है। इस कारण मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के मौसम में भी इस कारण बदलाव होगा।

उत्तर पूर्वी राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक, 12 मई तक बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। यहां मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी 12 मई तक आंधी, बिजली और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। झारखंड में आज 10 मई को तेज हवाएं चल सकती है और कुछ इलाकों में हल्की बौछार हो सकती है।