H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना, कहा- सीएम भ्रष्टाचार पर एक्शन नहीं करते बल्कि हर एक्शन में भ्रष्टाचार करते हैं

By: Richa Gupta | Created At: 01 September 2023 12:05 PM


कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। मध्य प्रदेश का 50% कमीशन राज हर रोज नए नजारे पेश कर रहा है। दिल्ली में बना नया मध्य प्रदेश भवन इसका ताजा उदाहरण है।

banner
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साध रहे है। इसी कड़ी में आज फिर कमलनाथ ने बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार पर एक्शन नहीं करते, बल्कि हर एक्शन में भ्रष्टाचार करते हैं। मध्य प्रदेश का 50% कमीशन राज हर रोज नए नजारे पेश कर रहा है। दिल्ली में बना नया मध्य प्रदेश भवन इसका ताजा उदाहरण है।

शिवराज जी का एक ही मंत्र है पैसा दो, काम लो - कमलनाथ

आगे कमलनाथ ने कहा कि, मैंने जब दिल्ली में नए मध्य प्रदेश भवन की आधारशिला रखी थी तो किसी भी प्रदेश का सबसे सुंदर भवन बनाने का संकल्प लिया था, लेकिन शिवराज जी ने उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। सरकारी अधिकारी खुद इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। अभी तो सिर्फ कुछ मदों में भ्रष्टाचार सामने आया है, ईमानदारी से जांच होगी तो यह भ्रष्टाचार का स्मारक साबित होगा। इनका कोई काम भ्रष्टाचार के बिना नहीं हो सकता। सचिवालय से लेकर देवालय तक और विद्यालय से लेकर चिकित्सालय तक शिवराज जी का एक ही मंत्र है। पैसा दो, काम लो।

Read More: आज से कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमेन मध्य प्रदेश में डालेंगे डेरा