H

CG NEWS : कांग्रेस विधायक किस्मतलाल नंद JCCJ में हुए शामिल.....

By: Shivani Hasti | Created At: 26 October 2023 03:19 PM


banner
CG NEWS : रायपुर। सरायपाली कांग्रेस विधायक किस्मतलाल नंद के टिकट कट जाने से नाराज हो कर JCCJ में आज शामिल हो गए है। किस्मत लाल नंद सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गांव संतपाली में पैदा हुए। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा संतपाली, हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा भंवरपुर में पूरी की।रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय से स्नातक व छतीसगढ़ महाविद्यालय से एलएलबी अर्थात विधि स्नातक की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद सन 1985 से 1989 तक किस्मत लाल नंद ने कृषि अधिकारी के पद पर नौकरी की। फिर 1990 में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए। उन्होंने 16 साल तक अर्थात 1990 से 2006 तक नक्सल क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। 2006 में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस दिखाया जिसके चलते आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर निरीक्षक बना दिया गया। 2018 में इन्हें डीएसपी बनाया गया।

Read More: CG NEWS : 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित....

किस्मत लाल नंद 2018 में पहली बार महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की थी। सरायपाली विधानसभा अनुसूचित वर्ग के लिए रिजर्व है। इसे क्षेत्र क्रमांक 39 के नाम से भी जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 190695 है। किस्मतलाल नंद जोगी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि आज उन्होंने जोगी कांग्रेस में प्रवेश किया है. अमित जोगी ने उन्हें सरायपाली से टिकट भी दे दी है