H

BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन नेताओं के नाम शामिल

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 April 2024 06:59 AM


बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रथम चरण में प्रचार के लिए 20 लोगों को नामित किया गया है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का डंका हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा नेताओं के बीच जुबानी जंग भी अब तेज होती जा रही है। वहीं आज बहुजन समाज पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। banner

BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दिया है। प्रथम चरण में प्रचार के लिए 20 लोगों को नामित किया गया है। इसमें पूर्व सीएम मायावती, आकाश आनन्द, सतीश चन्द्र मिश्रा, विश्वनाथ पाल, मुनकाद अली, राजकुमार गौतम, समसुद्दीन राईन, सूरज सिंह जाटव, सतपाल पीपला, नरेश गौतम, सुरेश आर्या, रवि सहगल, रणविजय सिंह, जाफर मलिक, विजय सिंह, पुष्पांकर पाल, सतपाल सिंह, हरपाल सिंह, ब्रम्हास्वरूप सागर और रामसनेही गौतम का नाम शामिल है।