H

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार, प्रदेश में 1277.97 करोड़ रुपए से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे अपग्रेड

By: Richa Gupta | Created At: 29 January 2024 04:35 AM


मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात। 1278 करोड़ रुपये से अपग्रेड होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग। प्रदेश के दो राष्ट्रीय राजमार्ग शहडोल-सागरटोला और पिछोर-दिनारा खंड पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में होंगे अपग्रेड।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात। 1278 करोड़ रुपये से अपग्रेड होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग। प्रदेश के दो राष्ट्रीय राजमार्ग शहडोल-सागरटोला और पिछोर-दिनारा खंड पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में होंगे अपग्रेड। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय ने एक हजार 278 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति। मुख्यमंत्री डॅा.मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-543 के शहडोल-सागरटोला खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 852 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। इससे डिंडौरी और मंडला के पिछड़े इलाकों का शहडोल से संपर्क बेहतर होने के साथ कोयला और कृषि उत्पादों का परिवहन होगा सुगम।

क्षेत्र का सामाजिक तथा आर्थिक विकास होगा

यह स्ट्रेच डिंडोरी और मंडला के पिछड़े इलाकों को शहडोल से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। भीड़भाड़वाले कस्बों, गांवों में बाईपास, रिअलाइनमेंट के प्रावधान और पहाड़ी, घाट खंडों में सुधार के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-543 पर यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित होगा। इस परियोजना से क्षेत्र का सामाजिक तथा आर्थिक विकास होगा। साथ ही कोयला और कृषि उत्पादों का परिवहन सुगम हो सकेगा।

पूर्व- पश्चिम कोरिडोर के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी

दूसरी परियोजना के तहत मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग- 346 के पिछोर-दिनारा खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 425. 97 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है। इस परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। जिसकी मध्यप्रदेश में लम्बाई 334 .55 किमी है। यह राजमार्ग प्रसिद्ध चंदेरी किले को जोड़ता है। यह परियाजना झांसी के पास दिनारा (अंतिम बिंदु) पर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 को पूर्व- पश्चिम कोरिडोर के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।