H

नकुलनाथ की हार के बाद कमलनाथ बोले - छिंदवाड़ा की जनता बहक गई

By: Richa Gupta | Created At: 08 June 2024 07:25 AM


‘देशभर में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं और NDA गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। वहीं कई ऐसे प्रदेश है जहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

bannerAds Img
‘देशभर में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं और NDA गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। वहीं कई ऐसे प्रदेश है जहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। मध्य प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का यही हाल हुआ है। यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। इस चुनाव में कांग्रेस 29 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई। राज्य में करारी हार के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली पहुंचे और सोनिया गांधी से मुलाक़ात की।

प्रशासन और पैसे का दुरुपयोग हुआ

सोनिया गांधी से मुलाकत के बाद कमलनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, हमने मध्य प्रदेश और देश की राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की। देश में क्या हो रहा है और क्या होनी चाहिए इसपर चर्चा हुई। हम देखते हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या करते हैं। कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में हार पर कहा कि प्रशासन और पैसे का दुरुपयोग हुआ, एमपी में लोगों को काफी पैसे दिए गए जिससे जनता बहक गई।

यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे? इसपर कमलनाथ ने कहा, “मैं उनसे बात नहीं करूंगा। बीजेपी उनसे बात कर रही है…अगर बीजेपी सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। ये सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सबकी अपनी-अपनी हिस्सेदारी है।”