H

हैवान बना ऑटो चालक ,सुनसान जगह ले जाकर 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म

By: Sanjay Purohit | Created At: 23 March 2024 07:06 AM


मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

bannerAds Img
प्रदेश के उज्जैन जिले में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला को ऑटो चालक सुनसान इलाके में ले गया और यहां पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी महिला को दुष्कर्म करने के बाद रास्ते में छोड़कर भाग गया। वृद्धा महाकाल थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। 60 वर्षीय महिला बेगमबाग कॉलोनी में रहती है और घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है।

महिला 19 मार्च को काम निपटाकर अपने घर के लिए जा रही थी। तभी उसको एक ऑटो चालक मिला ऑटो चालक ने महिला से कहा कि वह उसे घर पर छोड़ देगा और ऑटो चालक ने महिला से कहा कि उसको वह जानता है। इसके बाद महिला ऑटो में बैठ गई बदमाश वृद्ध महिला को घर ना ले जाते हुए सुनसान इलाके में ले गया और यहां पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

वृद्ध महिला ने इस घटना के 2 दिन बाद परिजनों के साथ महाकाल थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। अभी ऑटो चालक फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अभी आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।