H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

सड़कों पर मर रही गौमाता, बीजेपी को लगेगा पाप - दिग्विजय सिंह

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 24 August 2023 09:30 AM


दिग्विजय सिंह ने कहा - मेरी सरकार में मध्यप्रदेश पर 23 हजार करोड का कर्ज था, अब 3 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया है।

banner
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कल यानी की बुधवार को सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी के भेरूंदा पहुंचे। जहां कांग्रेस नेता ने सोना पैलेस गार्डन में आय़ोजित आदिवासी जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी की समस्याएं सुनी। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम से आदिवासी अधिकार पत्र को लेकर चर्चा की। वहीं इसके बाद दिग्विजय सिंह विश्रामगृह में प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

आज गौमाता सड़कों पर मर रही है

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस दौरान राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, आज गौमाता सड़कों पर मर रही है। इसका पाप भाजपा को लगेगा। मेरी सरकार में मध्यप्रदेश पर 23 हजार करोड का कर्ज था, अब 3 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया है। जो कि प्रति व्यक्ति लगभग 45 हजार का कर्जदार है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि, अगर हमारी सरकार बनती है तो हम जनता को वो हर सुविधा देंगे जिनकी उन्हें जरूरत है।

इसी साल के अंत में एमपी में विधानसभा चुनाव है

आपको बता दें कि, इसी साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना हैं। जिसे लेकर सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। जहां सीएम शिवराज सिंह लगातार अपनी योजनाओं के माध्यम से जनता के बीच जा रहे है तो वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं हैं। इस बार कांग्रेस सत्ता में आने के लिए अपनी पूरी ताकत और एक जुटता के साथ चुनावी रण में उतर रहीव हैं।