H

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कसा तंज, बोले - कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 January 2024 08:20 AM


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि, हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो रहा है वो नहीं होता।

bannerAds Img
कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा है। प्रमोद कृष्णम ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि, कांग्रेस में कई महान नेता हैं। एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है। उन्होंने कहा कि, मानो ऐसा लग रहा है कि, कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव की नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

पॉलिटिकल टूरिज्म पर हैं कांग्रेस पार्टी के नेता

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, देश में लोकसभा चुनाव को लेकर महासंग्राम का मंच सज रहा है, सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन कांग्रेस में कई महान नेता है, जो कांग्रस पार्टी के नेताओं के साथ पॉलिटिकल टूरिज्म पर हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, मुझे तो ऐसा लगता है कि, हम 2024 के बाद सोचेंगे कि, 2024 का चुनाव कैसे लड़ेंगे। मुझे लगता है कि, हम 2029 की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं

कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि, हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो रहा है वो नहीं होता। आपको बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई है। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।