H

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम पर कसा तंज, बोले - नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कम प्रचार मंत्री ज्यादा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 April 2024 04:22 AM


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, नरेंद्र मोदी शुरू से ही 10 सालों में सिर्फ प्रचार करते रहे हैं। आज तक उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आता जा रहा है, बैसे ही नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कम और प्रचार मंत्री ज्यादा हैं।

नरेंद्र मोदी शुरू से ही 10 सालों में सिर्फ प्रचार करते रहे हैं

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, नरेंद्र मोदी शुरू से ही 10 सालों में सिर्फ प्रचार करते रहे हैं। आज तक उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। सिन्हा ने आगे कहा कि, सबसे कड़क नेता अमेरिका के ट्रंप की बात कही जाती है, लेकिन वह हर मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे। TMC नेता ने आगे कहा कि, हमारे देश के पीएम रहे मनमोहन सिंह जिन्हें मौनी बाबा कहा जाता था वह हर पल प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया से बात करते थे। सरकार के कामकाज को मीडिया के सामने रखते थे, लेकिन इनका (नरेंद्र मोदी) सिर्फ प्रचार होता है। इनके (बीजेपी) लोग ही सिर्फ नरेंद्र मोदी के बारे में बोलते हैं। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, बहुत सारे मेरे पुराने साथी हैं जिनसे मेरी बातें होती हैं वह लोग भी यह बात करते हैं, लेकिन पार्टी में हैं तो वो सार्वजनिक रूप से नहीं कह सकते हैं।

कहीं 2004 वाली स्थिति ना हो जाए

भारतीय जनता पार्टी के 400 पार सीट वाले नारा पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, हमें तो हस्यदपद लगता है। कहीं 2004 वाली स्थिति ना हो जाए। जब हमारे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने 'इंडिया शाइनिंग' का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि, कृषि से लेकर उद्योग और रक्षा कई योजनाओं में कम प्रचार-प्रसार किया गया एवं इंडिया शाइनिंग के नारा पर चुनाव लड़ा गया। नतीजा निकला कि, मनमोहन सिंह की सरकार बन गई।