नितिन गडकरी ने किया मप्र भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का खंडवा में शुभारंभ, कहा-किसानों के जेब में जाएगा पेट्रोल-डीजल का पैसा
By: Ramakant Shukla | Created At: 06 September 2023 03:26 PM
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज खंडवा में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया और शिवराज सरकार की उपलब्ध्यिों को गिनाकर जनता से फिर से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा। नितिन गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश एनर्जी प्रदेश बन रहा है, पेट्रोल—डीजल का पैसा अब किसानों की जेब में जाएगा, ईधन बनाने वाले प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं।

आज MP विकासशील प्रदेश, शिवराज को बधाई
खंडवा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय MP की चर्चा बीमारू राज्य के रूप में होती थी। अब मध्य प्रदेश की चर्चा विकासशील राज्यों में होने लगी है। आने वाले समय में MP ग्रीन हाइड्रोजन पैदा करने वाला पहला राज्य होगा।
इस दौरान CM शिवराज सिंह चौहान ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा और कहा कि इन्होंने CM रहते PM आवास तक वापस कर दिए थे।