H

कमलनाथ की चक्की में पिस गई कांग्रेस - सीएम शिवराज

By: Richa Gupta | Created At: 13 November 2023 08:49 AM


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली के दिन सागर में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया।

banner
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली के दिन सागर में एक रोड शो किया। सीएम शिवराज ने दिवाली के दिन सागर जिले के खुरई के मॉलथोन में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थन में रोड शो और सभा की। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर के खुरई विधानसभा में एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम शिवराज ने कहा कि अब हम पूरे मध्य प्रदेश में हर 25-30 गांवों के बीच एक सीएम राइज स्कूल बनाएंगे। यहां लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और छात्रों को लाने और छोड़ने के लिए बस सेवा होगी। ये सब मुफ्त होगा।

कांग्रेस और कमलनाथ अहंकारी हैं

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ अहंकारी हैं। वो कहते हैं कि उनकी चक्‍की बहुत बारीक पीसती है, लेकिन कमलनाथ ने तो कांग्रेस को ही अपनी चक्‍की में पीस दिया।

कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती, विकास केवल भाजपा ने किया है और विकास का यह महायज्ञ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरे किसान भाइयों हम गेहूं 2700 में और धान 3100 प्रति क्विंटल में खरीदेंगे। कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को सिर्फ ठगा है।

लाडली बहना योजना की राशि करुंगा 3000

सीएम ने कहा "खुरई विधानसभा क्षेत्र से भूपेंद्र सिंह की जीत मध्य प्रदेश में जीत का रिकॉर्ड बनाएगी। सीएम शिवराज ने कहा पूरा देश और कांग्रेस सुन ले कि मुझे लाडली बहनों के खाते में राशि डालने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। मैंने संकल्प लिया है कि लाडली बहना योजना की राशि 3000 रुपये प्रतिमाह करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा लाडली बहना योजना में जिन बहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, चुनाव के बाद उन सभी के नाम जोड़े जाएंगे और पोर्टल खोल कर 21 वर्ष से अधिक की अविवाहित बहनों का भी योजना में रजिस्ट्रेशन होगा।"