H

आखिरी चरण के मतदाताओं से राहुल गांधी की अपील, बोले - अहंकार और अत्याचार वाली सरकार पर अंतिम प्रहार करो...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 June 2024 10:32 AM


राहुल गांधी ने आज शनिवार (1 जून) को लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और "अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार" को "अंतिम झटका" देने का आग्रह किया।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश का वाराणसी भी शामिल है, जहां से पीएम मोदी लोकसभा में लगातार तीसरी बार पहुंचने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 सीटों के अलावा चंडीगढ़ में भी मतदान हो रहा है। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी एक साथ हो रहे हैं।

देश में इंडी गठबंधन की सरकार बन रही है

इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शनिवार (1 जून) को लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और "अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार" को "अंतिम झटका" देने का आग्रह किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, आम चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को हो रहा है और दावा किया कि, अब तक के रुझानों के मुताबिक विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन देश में अगली सरकार बनाने जा रहा है।

4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स एक पोस्ट में लिखा है कि, प्यारे देशवासियों! आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान है और अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि, देश में INDIA की सरकार बनने जा रही है। मुझे गर्व है कि, झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं। आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से ‘अंतिम प्रहार’ ज़रूर कीजिए। 4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है।