H

शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनावी बॉन्ड को बताया 'चंदा का धंधा'...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 19 March 2024 10:41 AM


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि, विपक्षी दलों को चुनावी बॉन्ड योजना के माध्यम से चंदा मिला, लेकिन भाजपा ने जबरन वसूली और ब्लैकमेल के लिए इस प्रणाली का इस्तेमाल किया।

bannerAds Img
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। सिन्हा ने कहा है कि, विपक्षी दलों को चुनावी बॉन्ड योजना के माध्यम से चंदा मिला, लेकिन भाजपा ने जबरन वसूली और ब्लैकमेल के लिए इस प्रणाली का इस्तेमाल किया।

बीजेपी ने की जबरन वसूली और ब्लैकमेल

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि, क्या तृणमूल कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल ने जबरन वसूली या ब्लैकमेल का सहारा लिया है। क्या उन्होंने दबाव डाला है, अगर आप चंदा नहीं देंगे तो ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स आपके पीछे पड़ जाएंगे। क्या चुनावी बॉन्ड के जरिए चंदा देने वालों को हजारों करोड़ के ठेके मिले हैं। बिहारी बाबू सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह भाजपा ही थी जिसने राजनीतिक फंडिंग के लिए चुनावी बॉन्ड योजना शुरू की थी।

भाजपा ने किया 'चंदा का धंधा' - शत्रुघ्न सिन्हा

ममता के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, सत्तारूढ़ भाजपा ने 'चंदा का धंधा' किया है। उन्होंने कहा, आपने (चंदे के आधार पर) ठेके दिए, गिरफ्तारियां कीं, लोगों को धमकाया। चाहे वह तृणमूल कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी या कांग्रेस उन्हें सिस्टम के तहत पैसा मिला। लेकिन उन्होंने इसका दुरुपयोग नहीं किया। उन्होंने इसे डर में बदलने की कोशिश नहीं की। सिन्हा ने आगे कहा कि, आप हमारे और सत्तारूढ़ दल के बीच तुलना नहीं कर सकते।