H

अगर केजरीवाल ईमानदार हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है - मनोज तिवारी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 February 2024 05:14 AM


मनोज तिवारी ने कहा कि, भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ जांच होनी चाहिए। ये पहली बार है, जब सीएम केजरीवाल बिना जवाब दिए भाग रहे हैं।

bannerAds Img
दिल्ली आबकारी नीति को लेकर जारी घमासान के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता ने कहा कि, भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ जांच होनी चाहिए। ये पहली बार है, जब सीएम केजरीवाल बिना जवाब दिए भाग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ED ने सीएम केजरीवाल को 5 बार तलब किया, तो वो लोगों को क्या पढ़ा रहे हैं ?

जनता को केजरीवाल क्या संदेश देना चाहते हैं?

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल क्या यह संदेश देना चाहते हैं कि, दिल्ली के लोग कानून का पालन नहीं करते। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि, केजरीवाल को भागकर ED के सवालों का जवाब नहीं देना चाहिए। अगर वह ( केजरीवाल ) ईमानदार हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। मनोज तिवारी ने कहा कि, जो भष्टचार करेगा, उसकी जांच होनी चाहिए। पहली बार ऐसा हो रहा कि, केजरीवाल जी भ्रष्टाचार के उस आरोप से परेशान हैं, जिसमें उनके 2 मंत्री पहले से जेल में हैं।

आजकल केजरीवाल तरह-तरह की बातें कर हरे हैं

बीजेपी नेता ने कहा कि, वह सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं। पांच-पांच समन का अनादर कर चुके हैं। वह दिल्ली की जनता को क्या सिखा रहे हैं कि, लोग कानून का पालन मत करें, अगर समाज में लोग कानून का पालन करना छोड़ दें तो सोचिए कितनी बड़ी अराजकता आ जाएगी। उन्हें ( केजरीवाल) भागने की जरूरत नहीं है। मनोज तिवारी ने अपने बयान में आगे कहा कि, आज कल उनकी एक प्रवृति देख रहा हूं जो पुरानी है। वो भ्रम फैलाने और साहनुभूति के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं। आजकल केजरीवाल तरह-तरह की बातें कर हरे हैं। उनके प्रति दिल्ली की जनता का भरोसा समाप्त हो गया है।