I.N.D.I.A गठबंधन वाले जिस डाल पर बैठते, उसी को काटते हैं - केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 15 September 2023 01:28 PM
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, चुनाव आते ही कांग्रेसी सीजनल हिन्दू बन जाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्षियों के I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि, I.N.D.I.A. गठबंधन अहंकार से भरा हुआ है। ये जिस डाल पर बैठते हैं उसी को काटते है।
चुनाव आते ही कांग्रेसी सीजनल हिन्दू बन जाते हैं
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे अपने बयान में कहा कि, चुनाव आते ही कांग्रेसी सीजनल हिन्दू बन जाते हैं। गठबंधन के नेता पिछले बार भी विरोध में आए थे। वहीं सनातन धर्म पर विपक्षी नेताओं के बयान पर तोमर ने कहा कि, सनातन धर्म अनंतकाल से है और अनंतकाल तक रहेगा। हमारे सनातन धर्म चुनावी नहीं आस्था का विषय है। वहीं कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर उन्होंने कहा कि, ईश्वर कांग्रेस को हमेशा जन आक्रोश यात्रा निकलाने का मौका देते रहे।
वन नेशन वन इलेक्शन पर तामर ने ये कहा
वहीं वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, यह लोकतंत्र के लिए बेहतर है। ज्यादा प्रत्याशी और अच्छा प्रत्याशी किसी भी पार्टी के लिए अच्छा है। वहीं हाल ही में जम्मू कश्मीर की घटना पर मंत्री तोमर ने कहा कि, यह काफी निन्दनीय है, आने वाले वक्त में उसका जवाब दिया जायेगा।
इस बार फिर हम बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है
बीजेपी के सीनियर नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे कहा कि, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन, जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा को भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बार फिर हम एमपी में बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि, कमलनाथ कहीं भी जाए कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। मैं आज कमलनाथ के ही इलाके में जन आशीर्वाद यात्रा करने जा रहा हूं।