H

केजरीवाल को रॉबर्ट वाड्रा ने दी सलाह, बोले - ईडी से घबरा गए अरविंद

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 23 March 2024 08:21 AM


दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पॉलिटिकल एंगल बताया है।

bannerAds Img
दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तमाम विपक्षी नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। इसी क्रम में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पॉलिटिकल एंगल की बात कही है। रॉबर्ट ने कहा है कि, जांच एजेंसी जब बुलाए तब पहुंचना चाहिए।

सीएम केजरीवाल को घबराना नहीं चाहिए

अपने अनुभव सुनाते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, ईडी के द्वारा कई बार मुझे भी पूछताछ के लिए बुलाया गया और मैं समय पर पहुंचा। जो भी पूछताछ हुई उसका सामना किया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, जांच एजेंसी जितनी बार बुलाए, उतनी बार पहुंचना चाहिए। अगर गलत नहीं है कुछ तो सुख शांति से घर पहुंच जाएंगे, लेकिन इस मामले में पॉलिटिकल एंगल है। रॉबर्ट वाड्रा ने अपने बयान में कहा कि, सीएम केजरीवाल को घबराना नहीं चाहिए, ऐसा लगता है कि, वे घबरा रहे हैं। वाड्रा ने आगे कहा कि, उनको ( केजरीवाल ) ईडी के सवालों का सामना करना चाहिए और उसका जवाब देना चाहिए।

हम उनका सामना करेंगे और आगे बढ़ेंगे

कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने की कार्रवाई पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि, यह सब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तंग करने और प्रचार करने से रोकने का प्रयास है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेगी और अन्‍य दलों के साथ बना गठबंधन भी निडर है। उन्होंने आगे कहा कि, हमारे सामने चाहे कितनी भी बाधाएं आएं, हम उनका सामना करेंगे और आगे बढ़ेंगे।