H

कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले - मणिपुर के लोगों के साथ घोर अन्याय कर रहे हैं पीएम मोदी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 February 2024 08:29 AM


मणिपुर की आबादी में मेइती लोगों की संख्या तकरीबन 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं।

bannerAds Img
कांग्रेस ने पीएम मोदी पर मणिपुर के लोगों के साथ 'घोर अन्याय' करने का आरोप लगाया हैं। कांग्रेस ने कहा कि, राज्य की स्थिति पर पीएम मोदी अब भी 'पूरी तरह खामोश' हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, पीएम रोड शो के लिए गुवाहाटी जाते हैं, लेकिन वह इंफाल नहीं जा सकते और न ही जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी का मणिपुर के लोगों के साथ यह घोर अन्याय है।

केंद्र सरकार मणिपुर के लोगों के लिए 'कुछ महत्वपूर्ण निर्णय' लेने की तैयारी में है

मणिपुर के सीएम सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद कहा था कि, केंद्र सरकार इस राज्य के लोगों के हित में 'कुछ महत्वपूर्ण निर्णय' लेने की तैयारी में है। बैठक में दोनों नेताओं ने मणिपुर से संबंधित 'सर्वाधिक महत्व के मामलों' पर चर्चा की। आपको बता दें कि, बहुसंख्यक मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित करने के बाद 3 मई, 2023 को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई थी। तब से जारी हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर की आबादी में मेइती लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है

वहीं कुकी समुदाय के एक वर्ग ने अलग प्रशासन या मणिपुर सरकार से अलग होने की मांग की है, वहीं मेइती समूह इसके खिलाफ हैं और विधायकों को ऐसे किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी है तथा उनसे ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि, मणिपुर की आबादी में मेइती लोगों की संख्या तकरीबन 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि नगा और कुकी समेत आदिवासियों की संख्या करीब 40 प्रतिशत है और ये मुख्य रूप से पर्वतीय जिलों में रहते हैं।