H

भाजपा के पक्ष में एक तरफा है चुनाव, सीएम शिवराज का बड़ा दावा

By: Ramakant Shukla | Created At: 17 November 2023 10:37 AM

आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा जो 3 दिसंबर खुलेगा। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी।

banner

सीएम शिवराज का बड़ा दावा

बुधनी के जैत में मतदान करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के सवाल पर सीएम शिवराज ने कहा कि कहीं काटें की टक्कर नहीं चुनाव एकतरफा है भाजपा की महाविजय तय है। महिलाओं वोटरों की मतदान केंद्र पर भीड़ के सवाल पर सीएम ने कहा कि भैया को बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है।