H

MP में लोकसभा चुनाव में हुए कामकाज की भाजपा 1 जून को करेगी समीक्षा

By: Richa Gupta | Created At: 31 May 2024 03:49 AM

लोकसभा चुनाव में हुए कामकाज की भाजपा एक जून को समीक्षा करेगी। चुनाव में किसने क्या किया कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद बैठक करेंगे।

bannerAds Img

वहीं बैठक में चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी कार्ययोजना बनाकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करेगी। सभी 29 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान से लेकर पार्टी के अभियान को लेकर जानकारी ली जाएगी।

समीक्षा करने की भाजपा की परंपरा रही

लोकसभा चुनाव के बाद समीक्षा करने की भाजपा की परंपरा रही है। इसके लिए एक जून से पहले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सभी 38 विभागों, लोकसभा प्रत्याशी तथा कोर कमेटी, विधानसभा संयोजक, प्रभारी और विस्तारकों के साथ बैठक करके जानकारी ली जाएगी।