ममता मीना ने की वीडी शर्मा से की मुलाकात, बोलीं- खड़ी फसल काटने आए हैं पैराशूट प्रत्याशी
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 24 August 2023 03:15 PM
ममता मीना ने बताया है कि, कार्यकर्ता ही अब मेरा भविष्य तय करेंगे। पैराशूट प्रत्याशी खड़ी फसल काटने के लिए आए हैं, इसलिए पैराशूट उम्मीदवार नहीं चलेगा।

MP में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इन सीटों पर हुए नामों के ऐलान के बाद कई जगहों पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इसी क्रम में चिचौड़ा विधानसभा में टिकट नहीं कटने से पूर्व विधायक ममता मीना पार्टी से नाराज चल रहीं हैं। वहीं अपनी बात रखने के लिए आज प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में ममता मीना ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद भी ममता मीना के बगावती सुर बरकरार है।
कार्यकर्ता ही अब मेरा भविष्य तय करेंगे
चिचौड़ा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक ममता मीना ने बताया है कि, कार्यकर्ता ही अब मेरा भविष्य तय करेंगे। पैराशूट प्रत्याशी खड़ी फसल काटने के लिए आए हैं, इसलिए पैराशूट उम्मीदवार नहीं चलेगा। आपको बता दें कि, इससे पहले भी ममता मीना के बेटे आकाश मीना का दर्द छलका है। आकाश मीना ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि “ममता जी को टिकट नहीं तो चाचौड़ा में भाजपा नहीं”।
प्रियंका मीणा ने 27 फरवरी 2023 को बीजेपी का दामन थामा था
आपको बता दें कि, चाचौड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में पदस्थ भारतीय राजस्व सेवा (IPS) के अफसर की पत्नी प्रियंका मीणा को टिकट दिया है। दरअसल, प्रियंका मीणा ने 27 फरवरी 2023 को बीजेपी का दामन थामा था। प्रियंका मीना की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई है। अब प्रियंका मीणा चाचौड़ा में रहकर समाज सेवा कर रही हैं।