H

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा नेता गोविंद मालू के निधन पर किया शोक व्यक्त

By: Richa Gupta | Created At: 09 May 2024 07:26 AM


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार रात इंदौर में आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी।

bannerAds Img
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार रात इंदौर में आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी। बताया जा रहा है कि गोविंद मालू को सीवियर कार्डियक अरेस्ट आया था। जिससे उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया पोस्ट

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविंद मालू जी के हृदयाघात से आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। आपका असमय जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ।। ॐ शांति।।”

गोंविद मालू के निधन पर वीडी शर्मा ने दुख जताया

गोविंद मालू के निधन पर बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि ”खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन का दुखद एवं हृदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!”