H

IND vs AUS Final: रोहित एंड कंपनी को मार्श और मैक्सवेल से रहना होगा सावधान

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 November 2023 11:50 AM


ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी मिचेल मार्श ने अब तक भारतीय टीम के खिलाफ 11 वनडे मैचों की 10 पारियों में 458 रन जड़े हैं।

banner
IND vs AUS Final: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन 2 खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत है। वह मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल हैं।आपको बता दें कि, इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत के खिलाफ चौंकाने वाला रहा है। इसके साथ ही यही दोनों खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी 2 पारियां खेली हैं। मैक्सवेल ने 201 और मार्श ने 177 रन की नाबाद पारी खेली है।

मार्श का भारत खिलाफ 65.42 का औसत हैं

आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मिचेल मार्श भारतीय टीम के खिलाफ 65.42 की लाजवाब बल्लेबाजी औसत से रन जड़ते हैं। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हिस्सा लेने वाला कोई भी बल्लेबाज उनके ईर्द-गिर्द भी नहीं है। उनके बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आते हैं, जिनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी औसत 58.30 है।

खूब चमकते है भारत के खिलाफ मार्श

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी मिचेल मार्श ने अब तक भारतीय टीम के खिलाफ 11 वनडे मैचों की 10 पारियों में 458 रन जड़े हैं। इस दौरान मार्श ने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी जमाए हैं। इंडिया टीम के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत ही शानदार है। मिचेल मार्श ने 116 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे हैं।

मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ 6 अर्धशतक लगाए

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम के धमाकेदार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ 31 मैचों की 30 पारियों में 941 रन जड़े हैं। इस दौरान मैक्सवेल का बल्लेबाजी औसत 34.85 रहा है। निचले क्रम में बल्लेबाजी के कारण वह भारत के खिलाफ अब तक शतक तो नहीं जमा पाए हैं, लेकिन उन्होंने 6 अर्धशतक जरूर अपने नाम किए हैं।