One Nation One Election पर बिहार के सीएम नीतीश की दो टूक, बोल - देखेंगे हाउस में...
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 September 2023 11:58 AM
केंद्र सरकार के द्वारा अचानक संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, अब देखिए ना क्या होता है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' (One Nation One Election) पर चुनौती भरे स्वर में कहा कि, देखेंगे हाउस में यह सब होगा? क्या चीज पर होता है, उसके बाद में निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि, हम तो हर बातों पर जवाब मांगेंगे। अभी देखते जाइए आगे क्या-क्या होता है।
अभी तक पूरे देश में जनगणना नहीं हुई
केंद्र सरकार के द्वारा अचानक संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, अब देखिए ना क्या होता है। पत्रकारों से बात करते समय उन्होंने कहा कि, हमको कुछ लोग कह रहा है कि, एक ही साथ लोकसभा का चुनाव और विधानसभा का चुनाव होगा। यह तो पहले भी होता था, लेकिन अब फिर करने जा रहे हैं तो सब कुछ क्यों नहीं करते हैं। सीएम ने कहा कि, अभी तक पूरे देश में जनगणना नहीं हुई है। तीन साल देरी हो रही है। आखिर वह क्यों नहीं करवा रहे हैं।
महात्मा गांधी की जयंती पर I.N.D.I.A. गठबंधन देश में करेगा कार्यक्रम
वहीं, मुंबई में हुई विपक्षी दलों को बैठक पर बिहार के सीएम ने कहा कि, महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को पूरे देशभर में I.N.D.I.A. गठबंधन के बैनर तले बड़े-बड़े कार्यक्रम होंगे और उस दिन से सभी गठबंधन एकजुट मिलकर प्रचार प्रसार करेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने बैठक को लेकर कहा था कि, काफी अच्छी मीटिंग हुई है, सब कुछ तय हो गया। हम लोगों को तेजी से काम करना है, क्योंकि केन्द्र सरकार पहले भी चुनाव करा सकती है।