H

Holi 2024: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 25 March 2024 04:51 AM


होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज लोग अपने परिवारजनों के साथ मिलकर एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं, मिठाइयां खा रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं।

bannerAds Img
होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज लोग अपने परिवारजनों के साथ मिलकर एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं, मिठाइयां खा रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। भारत में इतने उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार विदेशों में भी खूब उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को रंगों के त्यौहार की बधाई दी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने दी होली की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे और सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।

राष्ट्रपति धनखड़ ने दी होली की बधाई

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली हमारे बंधन को फिर से पुनर्जीवित करने और वसंत के आगमन का स्वागत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में कार्य करती है। होली के रंग हमारे जीवन को खुशियों, आशा और सद्भाव से भर दें।