H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Anantnag Encounter पर बोले एलजी मनोज सिन्हा की चेतावनी, बोले - आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी होगी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 September 2023 10:53 AM


एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि, जहां उनका प्रशासन क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं जम्मू-कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से छुटकारा चाहते हैं।

banner
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षा बल जंगलों में छिपे आतंकियों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। वहीं छिपे हुए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का ए ग्रेड आतंकवादी और 10 लाख का इनामी आतंकी उजैर भी शामिल है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, 2 सीनियर अधिकारियों सहित जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा।

हम अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेंगे

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि, जहां उनका प्रशासन क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं जम्मू-कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से छुटकारा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, हम अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेंगे। इसमें शामिल लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा और उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। सिन्हा ने कहा कि, पूरा देश आज हमारे बहादुर सैनिकों के साथ खड़ा है। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि, जम्मू-कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से छुटकारा चाहते हैं।

शहीद मेजर आशीष बहुत बहादुर थे

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि, विकसित भारत के निर्माण में जम्मू-कश्मीर का योगदान किसी भी अन्य राज्य से कम नहीं होगा। वहीं रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लों ने इस मामले पर कहा कि, शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह, शहीद मेजर आशीष बहुत बहादुर थे। दोनों को कई बार सम्मानित किया गया था। दोनों अफसरों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बहुत अनुभव था।