H

Aaj Ka Rashifal:आज सूर्य के समान चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, जानें राशिफल और उपाय

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 June 2024 05:09 AM


आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी।

bannerAds Img
Aaj Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाएंगे।

वृष

आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपको अचानक धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। आज आप नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरा खिल उठेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कर्क

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें ज्यादा भावुक होने से बचे। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

सिंह

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, जिससे दिन भर की उलझने समाप्त हो जाएंगी।

कन्या

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा उपहार देंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तुला

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। आज आप आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज तब-तक अपने विचार व्यक्त न करें जब-तक आवश्यकता न हो।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है, तो फायदा होने वाला है। भाग दौड़ के कारण आज आपको आलस्य महसूस होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें।

मकर

आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जाएंगें, जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट आज डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करने का मन बनाएंगे। आज आपको दूसरों से बात करते समय अपने भाषा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। जीवनसाथी आज प्रसन्न होने की वजह देंगे। ग्राफ़िक डिजाईनर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कोई डिजाईन क्लाइंट को पहली बार में ही पसंद आ जाएगी। अचानक धनलाभ होने के योग बने हुए हैं।

अस्वीकरण:

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।