H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

प्रशांत किशोर बोले- बिहार नए विकल्प की तलाश में, नीतीश-लालू से ऊब गई जनता

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 September 2023 10:13 AM


प्रशांत किशोर ने कहा कि, बिहार की जनता के मूड पर गौर किया जाये तो पायेंगे की सूबे की जनता नया विकल्प चाहती है।

banner
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार बिहार में अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगे है। इस दौरान जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने आगामी चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि, बिहार की जनता के मूड पर गौर किया जाये तो पायेंगे की सूबे की जनता नया विकल्प चाहती है। हालांकि वो विकल्प कौन है? अभी हाल-फिलहाल में ये नहीं बताया जा सकता है।

बिहार की जनता नीतीश-लालू से ऊब गई है

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर नेJDU और जनता दल की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिहार में आप कहीं भी चले जायें लोग नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के 32 सालों के शासन से इस हद तक ऊब चुके हैं कि, वे नया विकल्प ढूंढ रहे हैं। चुनावी रणनीतिकार ने आगे कहा कि, आम जनता से पूछने पर वे साफ कहते हैं कि, उन्हें नया विकल्प चाहिए। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि, बिहार में अगर सर्वे कराकर देखेंगे, तो पायेंगे कि, 50 फीसदी लोग एक नया विकल्प चाहते हैं।

बिहार की जनता तीनों दलों से हो चुकी है विमुख

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि, जनता का अगला विकल्प कौन होगा और कैसा होगा? इस पर व्यापक स्तर पर सकारात्मक बहस जरुर होनी चाहिए। उन्होंने यहां बड़ा दावा करते हुए कहा कि, बिहार की जनता यहां के तीनों दलों से विमुख हो चुकी है, क्योंकि पिछले 10 सालों में यहां के लोगों का किसी भी स्तर पर तरक्की नहीं हुई है। बिहार आज भी देश का सबसे गरीब राज्य है।