मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष है। चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमना बोला है। सीएम ने कहा कि, घमंडिया गठबंधन में केवल दरार ही नहीं पड़ी, बल्कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा। I.N.D.I. गठबंधन बनने के पहले ही बिखर गया है।
राजा बहुत समझदार हैं
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, राजा बहुत समझदार हैं। दिग्विजय जी बहुत समझदार हैं, उनको पता है कि, वो हारने वाले हैं, इसलिए अभी से मशीन पर दोष मढ़ने लगे। कांग्रेस में अभी चक्कियां चल रही हैं। कमलनाथ जी कहते हैं कि, उनकी चक्की बहुत बारीक पीसती है। लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह जी की चक्की ने कमलनाथ जी को ही पीस दिया। दिग्विजय जी अब कमलनाथ जी के कुर्ते फड़वा रहे हैं।
कमलनाथ ने दी सफाई
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच कोई बात नहीं बनी। इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को इसे लेकर सफाई दी है। पीसीसी चीफ ने कहा कि, हमने गठबंधन करने की कोशिश की। यह सीटों की संख्या के बारे में नहीं था, बल्कि सवाल यह था कि कौन सी सीटें दी जाएं। हमारे लोगों ने कहा कि इन सीटों पर भाजपा को फायदा मिल जाएगा। ऐसी स्थिति में यह संभव नहीं हुआ।
Read More: MP Elections 2023 : दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया - सीएम शिवराज सिंह