H

वोट डालने के बाद बीजेपी पर भड़की डिंपल यादव, बोलीं - भाजपा के नीति और नीयत में अंतर है...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 07 May 2024 07:30 AM


समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि, आज देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई, मंगलवार को हो रहा है। इस चरण में 93 सीटों पर चुनावी मैदान में खड़े हुए कुल 1331 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक चलेगा।

पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं

वहीं सैफई लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव ने आज यानी की मंगलवार को पति अखिलेश यादव के साथ वोटिंग की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। भाजपा के नीति और नीयत में अंतर है।

यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव ने आगे कहा कि, आज देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। यह राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, तानाशाह सरकार से जनता परेशान हो चुकी है।

सरकारी एजेंसियां सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपने बयान में आगे कहा कि, सरकारी एजेंसियां सरकार के इशारे पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई कर रही हैं। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसे गिरफ्तार कर लिया जा रहा है या किसी झूठे केस में फंसा दिया जा रहा है।