H

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच चाहत पांडेय की चर्चा क्यों? विधानसभा चुनाव में बनाया था उम्मीदवार

By: Sanjay Purohit | Created At: 23 March 2024 06:52 AM


केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की नेता चाहत पांडेय चर्चा में आ गई हैं। चाहत पांडे ने उनकी गिरफ्तारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एमपी में विरोध प्रदर्शन हुए हैं

bannerAds Img
शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी की एक नेता और फिल्म अभिनेत्री भी सुर्खियों में हैं। दमोह विधानसभा सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी अभिनेत्री चाहत पांडेय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जबकि आप ने उन्हें 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़ाया था।

प्रदेश के दमोह जिले की रहने वाली हैं, चाहत पांडे

चाहत पांडे मध्य प्रदेश के दमोह जिले की रहने वाली हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद चाहत पांडेय ने इंदौर से एक्टिंग की शुरुआत की थी। वह शुरू से ही एक्टिंग के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती थीं। उन्होंने मुंबई से ही एक्टिंग का कोर्स किया। उनको पहचान मिली 2016 में। जब उन्होंने टीवी के फेमस शो पवित्र बंधन में काम किया। चाहत ने कई सीरियल्स में काम किया है। टीवी की वह पॉपुलर एक्ट्रेस हैं