H

परशुराम जयंती 2024 में कब है? जानें इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

By: Sanjay Purohit | Created At: 08 May 2024 08:05 AM


परशुराम जयंती 2024 में किस दिन है और इस दिन किस विधि से आपको पूजा आराधना करनी चाहिए

bannerAds Img
भगवान परशुराम को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। परशुराम जयंती के दिन अगर आप विधि-विधान से पूजा करते हैं तो आपको लंबी आयु का वर परशुराम जी देते हैं। साल 2024 में परशुराम जयंती कब है, और इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा

परशुराम जयंती 2024 शुभ मुहूर्त

साल 2024 में परशुराम जयंती 10 मई को है। परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था इसलिए हर साल अक्षय तृतीया पर परशुराम जी की पूजा आराधना की जाती है।

परशुराम जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रात: 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट

तृतीया तिथि का प्रारंभ 10 मई को 4 बजकर 16 मिनट से हो जाएगा और अगले दिन यानि 11 मई को सुबह 2 बजकर 50 मिनट तक यह तिथि व्याप्त रहेगी।

परशुराम जयंती पूजा विधि

परशुराम जयंती के दिन आपको स्वच्छ होने के बाद घर के पूजा स्थल की भी साफ-सफाई करनी चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल पर परशुराम जी की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। परशुराम भगवान को इसके बाद जल, अक्षत, चंदन आदि अर्पित करें। पूजा के दौरान घी का दीपक और धूप जलाएं। इसके बाद परशुराम जी के मंत्रों का जप करें और उन्हें खीर इत्यादि का भोग लगाएं। आप तुलसी के पत्ते भी परशुराम भगवान को अर्पित कर सकते हैं। अंत में आपको परशुराम जी की आरती करनी चाहिए और पूजा की समाप्ति पर प्रसाद भी सभी लोगों में बांटना चाहिए।

परशुराम जी के साथ ही इस दिन आप भगवान विष्णु की पूजा आराधना भी कर सकते हैं क्योंकि परशुराम भगवान विष्णु के ही छठवें अवतार थे। इस दिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करके आप शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।