H

आज वानखेड़े में होगा महामुकबला, न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट पक्का करेंगी रोहित की सेना

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 15 November 2023 04:26 AM


मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड ऐवरेज रहा है। यहां भारतीय टीम ने 21 मैचों में 12 जीत हासिल की है और 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

bannerAds Img
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहला सेमीफाइनल मैच आज यानी की बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह महामुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। आपको बता दें कि, आईसीसी वनडे विश्व कप में हालांकि टीम इंडिया का पिछला रिकॉर्ड कुछ खास नहीं था, लेकिन 20 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार भारत ने न्यूजीलैंड को पटक ही दिया।

वानखेड़े में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड ऐवरेज रहा है। यहां भारतीय टीम ने 21 मैचों में 12 जीत हासिल की है और 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड वानखेड़े में अच्छा रहा है। कीवी टीम ने इस मैदान पर 3 मैचों में 2 जीत हासिल की है। इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड की भी 6 साल पहले टक्कर हो चुकी है, जिसमें न्यूजीलैंड विजयी रही है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11

भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की टीम

डेवन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लेथम (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।