H

शुभमन गिल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी रिद्धिमा पंडित? अभिनेत्री ने किया सच का खुलासा

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 June 2024 08:04 AM


टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरें आ रही हैं कि वह क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ शादी करने वाली हैं।

bannerAds Img
टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरें आ रही हैं कि वह क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ शादी करने वाली हैं। अब इन खबरों पर रिद्धिमा पंडित ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ये साफ कर दिया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। वह क्रिकेटर के साथ शादी नहीं कर रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि रिद्धिमा दिसंबर 2024 में शुभमन गिल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मगर अब उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

रिद्धिमा पंडित ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा, 'मुझे कई पत्रकारों के फोन हो रहे, जो मेरी शादी के बारे में पूछ रहे थे। मगर मैं शादी नहीं कर रही हूं और अगर मेरे जीवन में ऐसा कुछ महत्वपूर्ण हो रहा है, तो मैं खुद सामने आकर इस खबर की घोषणा करूंगी। फिलहाल इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।'