H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

PM Modi को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

By: TISHA GUPTA | Created At: 25 August 2023 05:18 PM


ग्रीस ने पीएम मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से नवाजा है। शुक्रवार (25 अगस्त) को एथेंस में ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

banner
ग्रीस ने पीएम मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से नवाजा है। शुक्रवार (25 अगस्त) को एथेंस में ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए ग्रीस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ''मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। ये ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।''

हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत: PM Modi

प्रधानमंत्री ने कहा कि 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का ग्रीस आना हुआ है। फिर भी, न तो हमारे संबंधों की गहराई कम हुई है, न ही रिश्तों की गर्मजोशी में कोई कमी आई है। ग्रीस और भारत दुनिया की 2 पुरातन सभ्यताओं, 2 पुरातन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और 2 पुरातन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है।

पीएम मोदी को किया सम्मानित

ग्रीस की ओर से ग्रीक-भारतीय मित्रता को रणनीतिक बढ़ावा देने में पीएम मोदी के निर्णायक योगदान को मान्यता देते हुए सम्मानित किया है। ग्रीस ने कहा कि इस यात्रा के अवसर पर, ग्रीक राज्य भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान करता है। प्रशस्ति पत्र में ग्रीस की ओर से कहा गया कि वे एक ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने अपने देश की वैश्विक पहुंच को बढ़ावा दिया है और जो भारत की आर्थिक प्रगति और समृद्धि के लिए व्यवस्थित रूप से काम करते हैं, साहसिक सुधार लाते हैं। एक राजनेता जो पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष प्राथमिकताओं में लेकर आए हैं।

Read More: संजय राउत का बयान, बोले - NCP में पड़ चुकी है फूट, टूट गई है पार्टी