H

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर सीएम योगी का हमला, बोले- ये निंदनीय है कांग्रेस माफी मांगे

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 May 2024 09:25 AM


सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस ने खुद को इससे अलग कर लिया और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया।

bannerAds Img
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्ली वाले बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी पित्रोदा के इस बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ये कांग्रेस के बुद्घिदाता हैं। कांग्रेस ने देश को 1947 में बांटा। इसके बाद वो जाति, धर्म और भाषा के नाम पर देश को बांटते रहे हैं। कांग्रेस को इस बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

सैम पित्रोदा का बयान...

हालांकि, सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस ने खुद को इससे अलग कर लिया और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया। आपको बता दें कि, बीते बुधवार को सैम पित्रोदा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशियों से कर रहे हैं। कांग्रेस नेता पूर्व के लोगों को उन्होंने चीनी, दक्षिण के निवासियों को अफ्रीकी और पश्चिम के लोगों को अरब जैसा दिखने वाला बताया। उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी नाराजगी जाहिर की है।