H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

यूपी के सीएम योगी आज एमपी दौरे पर, भगवान महाकाल का लेंगे आशीर्वाद

By: Richa Gupta | Created At: 13 September 2023 09:46 AM


उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ 12 बजे इंदौर एअरपोर्ट पहुचेंगे और वहां से उज्जैन जायेंगे।

banner
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ 12 बजे इंदौर एअरपोर्ट पहुचेंगे और वहां से उज्जैन जायेंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान सबसे पहले उज्जैन आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे फिर इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

श्री भर्तृहरि गुफा जाएंगे सीएम योगी

बता दें कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को उज्जैन पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार मंदिर में पूजा के बाद वो नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल श्री भर्तृहरि गुफा भी जाएंगे। अब उनके आने के पहले ही सुरक्षा एजेंसी के सदस्य ने महाकाल मंदिर और भर्तृहरि गुफा पहुंचकर तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार उज्जैन आकर बाबा महाकाल की पूजा करेंगे। इसके लिए भर्तृहरि गुफा की गौशाला से गिर नस्ल की गाय का दूध, घी महाकाल मंदिर पहुंचाया जाएगा।

देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को योगी देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। श्रीनाथ मंदिर में ध्वज स्तंभ के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भी जाएंगे। उज्जैन व इंदौर का एक दिन का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को 7 बजे लखनऊ वापस लौट आएंगे।

बीजेपी ने जोरो शोरो पर तैयारियां शुरू की

गौरतलब है, मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में बीजेपी ने जोरो शोरो पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव का आगाज भी अगले साल होगा, जिसके चलते पार्टियों ने कमर कस ली है। इस साल होने जा रहे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, एक तरह से लोकसभा की दिशा भी तय करेंगे। यही कारण है कि बीजेपी इन चुनाव में अपना 100 प्रतिशत देना चाहती है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज कर दिया है। मध्य प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा की यह यात्रा 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। पूरे मध्य प्रदेश से 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निर्धारित है।

Read More: दिल्ली में देर रात तक चला कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी का मंथन, इन सीटों पर हुई चर्चा