H

पूर्व सीएम शिवराज आज गंजबासौदा विधानसभा में करेंगे प्रचार प्रसार

By: Richa Gupta | Created At: 21 March 2024 08:05 AM


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा लोकसभा के गंजबासौदा विधानसभा में करेंगे प्रचार प्रसार। भोपाल स्टेशन से बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन से करेंगे सफर।

bannerAds Img
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा लोकसभा के गंजबासौदा विधानसभा में करेंगे प्रचार प्रसार। भोपाल स्टेशन से बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन से करेंगे सफर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले गंजबासौदा के लिए रवाना हुए। उन्होंने रेल से यात्रा की। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी उनके साथ थीं। शिवराज ने कहा कि भोपाल से गंजबासौदा तक की रेल यात्रा के दौरान कई यादें ताजा हो रही हैं। यात्रा का ये अनुभव आनंददायक है। गंजबासौदा स्टेशन पर शिवराज के भव्य स्वागत किया गया।

आम जन से करेंगे मुलाकात

बासौदा तक ज्यादातर स्टेशन विदिशा संसदीय क्षेत्र के। पूर्व सीएम गंजबासौदा के रघुवर गार्डन, वार्ड क्रमांक 14, वार्ड क्रमांक 4 में आम जन से करेंगे मुलाकात।