H

हरदा में पीड़ितों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले - प्रशासन सजग होता तो हादसा टाला जा सकता था

By: Sanjay Purohit | Created At: 12 February 2024 05:43 AM


मध्य प्रदेश के हरदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पटाखा फैक्ट्री परिसर के पीछे के मकानों का निरीक्षण किया।

bannerAds Img
हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पटाखा फैक्ट्री परिसर के पीछे के मकानों का निरीक्षण किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को घटनास्थल पर जाने से पुलिस और प्रशासन ने रोक दिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर से बात की और मोबाइल पर चर्चा के बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह हादसा आसानी से टाला जा सकता था यदि प्रशासन तंत्र सजग रहता।

प्रशासनिक विफलता का उदाहरण

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी को लेकर कलेक्टर ने लाइसेंस रद्द कर दिया था लेकिन आयुक्त नर्मदापुरम ने कलेक्टर का आदेश निरस्त कर दिया और एक महीने बाद फैक्ट्री चालू हो गई थी। फैक्ट्री चलती रही प्रशासन क्या कर रहा था। प्रशासनिक विफलता का यह एक जीता जागता उदाहरण है।