H

MP Election: कर्नाटक की तर्ज पर कांग्रेस का वाइब्रेंट इलेक्शन कैंपेन, ये नेता भरेंगे हुंकार

By: Richa Gupta | Created At: 01 November 2023 02:38 PM


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार जोरो पर है। प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी चुनाव कैंपेन में जुट गई है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस कर्नाटक राज्य की तर्ज पर इलेक्शन कैंपेन करेगी।

banner
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार जोरो पर है। प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी चुनाव कैंपेन में जुट गई है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस कर्नाटक राज्य की तर्ज पर इलेक्शन कैंपेन करेगी। 3 नवंबर से 13 नवंबर तक कांग्रेस का स्पेशल कैंपेन चलेगा। कमलनाथ की 11 गारंटी को प्रदेश भर में पहुंचने के लिए स्पेशल प्लान बनाया गया है। देश के कई बड़े नेता मध्य प्रदेश की चुनावी रण में उतरेंगे। कांग्रेस ने अभियान का नाम वाइब्रेंट इलेक्शन कैंपेन दिया है।

Read More: UNESCO ने ग्वालियर को सीटी आफ म्यूजिक के रूप में चुना, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताई खुशी

कई बड़े नेता होंगे शामिल

कांग्रेस के इस वाइब्रेंट इलेक्शन कैंपेन अभियान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधीष रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जीतेंद्र सिंह, कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, विवेक तन्खा, नकुलनाथ, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होंगे।