भारी विरोध के बीच कांग्रेस बदल सकती है इन 5 सीटों पर कैंडिडेट, इस दिन करेगी घोषणा !
By: Ramakant Shukla | Created At: 25 October 2023 10:19 AM
विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने जैसे ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया वैसे ही बागियों ने भी मोर्चा खोल दिया। ऐसे में प्रदेश के कुछ जिलों की सीटों पर कांग्रेस के कुछ प्रत्याशी लगातार विरोध जता रहे हैं ,जिसके चलते पार्टी प्रदेश के 5 सीटों में बदलाव कर सकती है। कई सीटों पर कैंडिडेट्स का लगातार हो रहे विरोध के चलते 27 अक्टूबर को दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक होगी।

कांग्रेस बदल सकती है इन 5 सीटों पर कैंडिडेट !
बताया जा रहा है कि बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम बदलने की घोषणा हो सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि एमपी में कांग्रेस इन पांच सीटों पर बदलाव करेगी। आमला, सुमावली, पिपरिया, शुजालपुर, जावरा में बदलाव संभव बताया जा रहा है। बता दें कि पूर्व में भी कांग्रेस ने अपने 3 कैंडिडेट बदले थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में चल रही हलचल को लेकर बीजेपी भी टिकट बदलने का इशारा कर रही है।
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 30 अक्टूबर तक नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। इसके पहले मध्य प्रदेश की राजनीति में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ सीटों को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार लगभग हर सीट पर आमने-सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के कुछ टिकटों को लेकर जोरदार विरोध चल रहा है। कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने भी संकेत दिए हैं कि कुछ सीटों पर बदलाव हो सकता है।