H

BJP प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन, अंतिम यात्रा आज

By: Richa Gupta | Created At: 09 May 2024 03:40 AM


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार रात इंदौर में आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी।

bannerAds Img
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार रात इंदौर में आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी। बताया जा रहा है कि गोविंद मालू को सीवियर कार्डियक अरेस्ट आया था। जिससे उनका निधन हो गया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके

बता दें कि गोविंद मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। अभी वे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे। उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। उनका आज इंदौर में अंतिम संस्कार होगा। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10.30 बजे उनके निवास स्थान 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधा था भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से रखते थे। आकस्मिक निधन से 12 घंटे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा था- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर शहीद की शहादत की कुर्बानी, वोट की बलिवेदी पर देते हुए शहीद हेमंत करकरे को आतंकवादियों की गोली से नहीं पुलिस की गोली से मृत बताते हैं।

गोंविद मालू के निधन पर वीडी शर्मा ने दुख जताया

गोविंद मालू के निधन पर बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि ”खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन का दुखद एवं हृदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!”