एमपी के स्कूलों में आज से दिवाली की छुट्टियां शुरु, अब 20 नवंबर के बाद खुलेंगे स्कूल
By: Richa Gupta | Created At: 10 November 2023 12:11 PM
मध्य प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आज से दिवाली की छुटि्टयां शुरू हो गई हैं। स्कूलों में 10 से 15 नवंबर तक छुट्टी रहेंगी।

मध्य प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आज से दिवाली की छुटि्टयां शुरू हो गई हैं। स्कूलों में 10 से 15 नवंबर तक छुट्टी रहेंगी। राज्य में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है और अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर रविवार है। ऐसे में अब 20 नवंबर के बाद स्कूल खोले जाएंगे। एमपी के सरकारी और निजी स्कूलों में 10 से 15 नवंबर (6 दिन) तक दिवाली का अवकाश रहेगा।
20 नवंबर से स्कूल खुलेंगे
गौरतलब है कि 17 नवंबर चुनाव के दिन शुक्रवार को है। वहीं अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, जिससे शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है। ऐसे में 20 नवंबर से स्कूल खुलेंगे। उधर, सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं की छमाही परीक्षाएं दिसंबर में तो वार्षिक परीक्षाएं फरवरी अंत से शुरू होंगी। वहीं 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
सरकारी स्कूलों में बूथ बनाने की तैयारियां
राजधानी के स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। स्कूलों में दीवाली की छुट्टी के साथ ही मतदान केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। सभी सरकारी स्कूलों में बूथ बनाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।