भोपाल में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.4 मापी गई
By: Richa Gupta | Created At: 04 November 2023 08:45 AM
मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जैसे ही कंपन का एहसास हुआ लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलने लगे। लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जैसे ही कंपन का एहसास हुआ लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलने लगे। लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घर में आराम कर रहे लोगों में उथल पुथल मच गई। प्रदेश की राजधानी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और रीवा में रात करीब 11:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भोपाल शहर में भूकंप के झटके लगने के बाद आधी रात लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। रात्रि 11:35 बजे महसूस किए गए भूकंप के झटके। उत्तर भारत और मध्य भारत में तेज भूकंप के झटके। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई।
भूकंप का केंद्र नेपाल
शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप की तीव्रता 6.4 रही। अभी तक किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
क्यो आता है भूकंप
पृथ्वी के अंदर टेक्टॉनिक प्लेटों के आपस में टकराने की वजह से भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स मौजूद होती हैं, जो हमेशा घूमती रहती है। लेकिन जब कभी ये प्लेटें आपस में टकराती है तो एक फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है, जिससे प्लेटों के सतह के कोने मुड़ जाते हैं और वहां दबाव बनता है। इसकी वजह से प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिससे धरती हिलती है और इसे हम भूकंप कहते हैं