H

सीएम योगी बोले - कांग्रेसियों की मति मारी गई है जो भगवान का विरोध कर रहे हैं...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 May 2024 12:51 PM


कांग्रेस और सपा की पूर्व सरकार पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, उनकी सरकार में गरीब भूखा मरता था, आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। इन लोगों ने 65 साल तक शासन किया, लेकिन, कुछ कर नहीं पाए।

bannerAds Img
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेसियों की मति मारी गई है जो भगवान का विरोध कर रहे हैं, इनकी दुर्गति तय है। सीएम योगी ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, आपका उत्साह बता रहा कि, आएंगे फिर मोदी ही। पूरे देश में जनता कह रही है कि, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। राम को लाने वाले राम भक्त ही आएंगे, रामद्रोही नहीं।

हरदोई में भी मेडिकल कॉलेज बन गया

यूपी के मुखिया ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, हरदोई में भी मेडिकल कॉलेज बन गया। गंगा एक्सप्रेसवे भी हरदोई से होकर जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए हरदोई से दिल्ली महज चार और प्रयागराज डेढ़-दो घंटे में पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इसमें औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे, हजारों नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर भी आएंगे।

आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है

कांग्रेस और सपा की पूर्व सरकार पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, उनकी सरकार में गरीब भूखा मरता था, आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। इन लोगों ने 65 साल तक शासन किया, लेकिन, कुछ कर नहीं पाए। सीएम ने आगे कहा कि, किसी के बीमार होने पर हम पीड़ित के जनधन अकाउंट में पैसा भेजते हैं और कहते हैं कि, इलाज कराओ। सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि में अब कोई कमीशन नहीं ले सकता। अपने हमले तेज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस-सपा के शासन में किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को सम्मान निधि के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है।